लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने कहा, 'धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों को एक मंच पर आकर भाजपा को चुनौती देनी होगी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 24, 2022 20:32 IST

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मुकाबला करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक मंच साझा करना होगा और इसके लिए सीपीएम पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना होगायेचुरी ने कहा कि विपक्षी दल मिलकर मोदी सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंसीपीएम सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक मंच पर लाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है

अगरतला: सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में सभी विपक्षी दल मिलकर मोदी सरकार की गलत नीतियों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए एक साथ काम करेंगे।

सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मुकाबला करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को मंच साझा करना होगा और इसके लिए सीपीएम पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही येचुरी ने पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज के समय में सरकार ने सारे संवैधानिक भावना को खत्म दिया है। केंद्र सरकार लगातार देश में फासीवादी हिंदुत्व को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, "आज के दौर में भारतीय लोकतंत्र के चारों प्रमुख स्तंभ, धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक संप्रभुता, सामाजिक न्याय और संघवाद केंद्र सरकार के निशाने पर हैं और वो इन्हें खत्म करने का लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने अपनी जवाबदेह से मुंह फेर लिया है, इस कारण संसद भी ठीक से काम नहीं कर पा रही है।"

येचुरी ने दावा किया, "अगर केंद्र की सत्ता से भाजपा को नहीं हटाया गया तो देश का संविधान भी नहीं बचेगा। माकपा और सभी वामपंथी दल पूरी ताकत के साथ विपक्ष को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हम चाहते हैं कि सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें एक छतरी के नीचे आकर भाजपा की ओर से पेश की जा रही चुनौतियों का सामना करें। विपक्षी दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वो एकजुट होकर देश को फासीवादी और हिंदुत्ववादी राज्य होने से बचाएं।"

सीताराम येचुरी ने देश में कथिततौर से खराब होते माहौल के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए तीखा हमला बोला और कहा केंद्र सरकार भारतीय संविधान की नींव को चोट पहुंचा रही है। उसका मकसद धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य की भावना को नष्ट करने का है।

अपनी बात को मजबूती प्रदान करने के लिए येचुरी ने भाजपा की 'बुलडोजर राजनीति' का हवाला देते हुए कहा कि इस सरकार के राज में जो लोग संविधान का पालन कर रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है, उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और संविधान का मजाक बनाने वाले लोगों को फूलों की माला पहनाई जा रही है।

उन्होंने कहा, "केंद्र में सत्ताधारी पार्टी सरकार कई राज्यों में जोड़तोड़ की सरकार बना चुकी है, भले ही वो राज्यों का चुनाव हार चुकी हो। आज के समय में चुनाव न तो स्वतंत्र हो रहे हैं और न ही निष्पक्ष। भाजपा ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में हार के बाद भी सरकार बना ली। आखिर कैसे हुआ यह सब, हम सभी जानते हैं।"

गुजरात के बिलकिस बानो मामले का हवाला देते हुए सीपीएम महासचिव येचुरी ने कहा, "गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों को रिहा करके बहुत गलत परंपरा डाली है। अच्छा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सीताराम येचुरीमोदी सरकारलेफ्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर