लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में देसी कट्टा दिखा मांग रहे थे रंगदारी, भीड़ ने पकड़ा और पीट-पीट कर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2020 20:35 IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना इलाके के मयूरबा गांव में भीड़ ने दो लोगों को मार डाला. मार्केट में मारे गए अपराधी रंगदारी मांग रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों अपराधियों को घेर लिया.बदमाश हथियार से लैस होकर बिना नंबर की अपाचे बाइक से बड़ी मयूरबा गांव पहुंचे. मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. दरअसल, सूबे में इनदिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है.

पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आते. जिसे लेकर आम लोगों में भी अब बदमाशों के खिलाफ गुस्सा उबलने लगा है. यही वजह है कि आज दो बदमाश ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गए. इतना ही नहीं दोनों की पीट-पीटकर ग्रामीणों ने जान तक ले ली. 

घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना इलाके के मयूरबा गांव की है. जहां रंगदारी मांगने आये दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. दोनों अपराधी की पहचान सोनबरसा के रहने वाले सूरज दास पिता वसंत बैठा तथा दूसरा सोनू पिता राम सृष्ट पासवान के रूप में की गई है.

अपराधियों के पास से 2 गोली और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. मयूरबा गांव निवासी उपेंद्र यादव (होमगार्ड के जवान) से अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी हथियार के साथ रंगदारी मांगने के लिए पहुंचे थे. जब अपराधियों ने हथियार से उपेंद्र यादव को मारने की कोशिश की तब उपेंद्र यादव ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

इस पर सैकडों की तादाद में ग्रामीण इकट्ठा हो गये और दोनों अपराधियों को पीटना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने बाताया कि दोनों अपराधियों ने फायरिंग भी की, लेकिन ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा और बेरहमी से पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि उपेंद्र यादव का कारोबार भी है. चार दिन पहले ही उनसे रंगदारी मांगी गई थी, उसे लेकर ही दोनों अपराधी आज जवान को धमकाने पहुंचे थे. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने गोली चलाते हुए भागने की भी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की हुजूम के सामने उनका साहस टिक नहीं सका और वो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गये हैं और मामले की जांच में जुट गये हैं. 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू