लाइव न्यूज़ :

मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी को भी अयोध्या के बराबर दर्जा देना चाहिएः पिंटू

By भाषा | Updated: July 9, 2019 15:28 IST

शून्यकाल के दौरान पहली बार अपनी बात रखी और कहा कि सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली है और इसका महत्व किसी भी तरह से अयोध्या से कम नहीं है। सरकार को सीतामढ़ी को अयोध्या का दर्जा देकर विकास कार्यो पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीतामढ़ी से नेपाल की तरफ जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन जल्द शुरू होना चाहिए ताकि सीतामढ़ी पहुंचने वालों को भी फायदा हो सके।

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मंगलवार को लोकसभा में अपने क्षेत्र सीतामढ़ी में आधारभूत अवसंरचना की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को विकास कार्यों में मां सीता की जन्मस्थली को भी अयोध्या के बराबर दर्जा देना चाहिए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान पहली बार अपनी बात रखी और कहा कि सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली है और इसका महत्व किसी भी तरह से अयोध्या से कम नहीं है। सरकार को सीतामढ़ी को अयोध्या का दर्जा देकर विकास कार्यो पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

पिंटू ने कहा कि सीतामढ़ी से नेपाल की तरफ जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन जल्द शुरू होना चाहिए ताकि सीतामढ़ी पहुंचने वालों को भी फायदा हो सके।

कांग्रेस उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के समय तेलंगाना से कुछ वादे किए गए थे जो अब तक पूरे नहीं हुए। सरकार को उन वादों को पूरा करना चाहिए। भाजपा के गणेश सिंह ने वन कटाई का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रभावित इलाकों में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण का काम किया जाना चाहिए।

इसके अलावा भाजपा के उदय प्रताप सिंह, रेखा वर्मा, संगीता सिंह देव, तीरथ सिंह रावत और गोपाल जी ठाकुर, तृणमूल कांग्रेस के असीत कुमार मल तथा कई अन्य सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअयोध्याजेडीयूमोदी सरकारनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील