लाइव न्यूज़ :

Sitamarhi Seat Lok Sabha Elections 2024: जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू आउट, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर को टिकट!, अध्यक्ष बनते ही एक्शन में नीतीश

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2023 16:04 IST

Sitamarhi Seat Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार के इस फैसले का जहां देवेश चंद्र ठाकुर स्वागत कर रहे हैं। वहीं सुनील कुमार पिंटू ने इस फैसले पर हैरानी जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीतामढ़ी से मौजूदा सांसद भी जदयू के सुनील कुमार पिंटू हैं। नीतीश कुमार ने देवेश चंद्र ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी है।देवेश चंद्र ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही अब जदयू में भूचाल मच गया है।

Sitamarhi Seat Lok Sabha Elections 2024: बिहार में सीतामढ़ी लोकसभा सीट से बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर को चुनाव लड़वाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लिए गए फैसले को लेकर जदयू में घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नीतीश कुमार ने जदयू अध्यक्ष की कुर्सी सभालने के बाद सीतामढ़ी संसदीय सीट पर जदयू उम्मीदवार के रूप में देवेश चंद्र ठाकुर के नाम की घोषणा की है। सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद भी जदयू के सुनील कुमार पिंटू हैं। लेकिन पिंटू की जगह अब नीतीश कुमार ने देवेश चंद्र ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी है। ऐसे में देवेश चंद्र ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही अब जदयू में भूचाल मच गया है।

नीतीश कुमार के इस फैसले का जहां देवेश चंद्र ठाकुर स्वागत कर रहे हैं। वहीं सुनील कुमार पिंटू ने इस फैसले पर हैरानी जताई है। शनिवार को इस मुद्दे पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है। वे चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जदयू सांसद पिंटू के साथ उनके मधुर रिश्ते हैं। वे उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

जदयू ने सीतामढ़ी को लेकर जो फैसला किया है वह उसके साथ हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के साथ जाने की अटकलों पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। नीतीश कुमार के हर निर्णय का वे सम्मान करते हैं। नीतीश कुमार जो भी निर्णय लेंगे वे उनके साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके 20 साल के संबंध हैं। जदयू को लेकर नीतीश कुमार जो भी निर्णय लेंगे वे साथ रहेंगे। वहीं सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही सुनील कुमार पिंटू ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अभी नीतीश कुमार फैसला किए हैं, सीता मां का फैसला बाकी है। वे मुख्यमंती नीतीश कुमार के फैसले पर अब आगे क्या करेंगे?

इस पर कुछ भी बोलने से बचे। लेकिन उन्होंने साफ किया कि अभी सीता मां का फैसला बाकी है। जदयू से टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय या किसी अन्य दल से सीतामढ़ी से चुनाव में उतरेंगे या नहीं इसे लेकर पिंटू ने साफ किया कि समय आने दीजिये। उन्होंने साफ किया कि अभी नीतीश कुमार फैसला किए हैं, सीता मां का फैसला बाकी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील