लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:30 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और सात अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज वसूली के मामले तथा अपराध शाखा में दर्ज एक अन्य मामले में जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने 25 जुलाई को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि एसआईटी में सात सदस्य होंगे और इसकी अगुवाई पुलिस उपायुक्त निमित गोयल करेंगे जो स्थानीय शस्त्र विभाग में तैनात हैं। गोयल निगरानी अधिकारी होंगे और देवनार के सहायक पुलिस आयुक्त एम एस मुजावर मामले में जांच अधिकारी होंगे।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी के अन्य सदस्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के इंस्पेक्टर परिणाम परब, वसूली रोधी शाखा (एईसी) के इंस्पेक्टर सचिन पुराणिक, आजाद मैदान पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विनय घोरपडे, अपराध शाखा के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र पाटिल तथा साइबर पुलिस थाने के एपीआई विशाल गायकवाड हैं।

मुंबई पुलिस प्रमुख ने अपने आदेश में एसीपी मुजावर को मरीन ड्राइव पुलिस थाने तथा एसीपी अपराध (डी-वेस्ट) से मामले में सभी संबंधित दस्तावेज लेने के निर्देश दिए।

मरीन ड्राइव पुलिस ने गत हफ्ते एक बिल्डर की शिकायत पर परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिस अधिकारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ वसूली, धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह