लाइव न्यूज़ :

SIT ने पानसरे हत्या मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, सात दिनों तक पुलिस हिरासत में भेज गया

By भाषा | Updated: December 2, 2018 06:13 IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन दो लोगों में वासुदेव सूर्यवंशी (29) को इस साल नलसोपरा विस्फोटक जब्त मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तर्कवादी गोविंद पानसरे की हत्या के मामले में शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन दो लोगों में वासुदेव सूर्यवंशी (29) को इस साल नलसोपरा विस्फोटक जब्त मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, भरत कुरने (37) को कर्नाटक पुलिस ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इन दोनों लोगों को कोल्हापुर में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसआईटी ने पानसरे की हत्या के सिलसिले में इससे पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। तर्कवादी और भाकपा नेता पानसरे की पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फरवरी 2015 में हत्या कर दी गई थी। 

टॅग्स :गौरी लंकेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJalna civic poll result: गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वार्ड 13 से जीते

भारतGauri Lankesh Murder Case: कर्नाटक हाईकोर्ट ने गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी मोहन नायक को दी जमानत

भारतगौरी लंकेश हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पर केसीओसीए की धाराएं बहाल कीं, हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

विश्वकनाडा के शहर में पांच सितंबर को मनाया जाएगा गौरी लंकेश दिवस

भारतपत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का आरोपी झारखंड से दबोचा गया, पेट्रोल पंप पर रह रहा था पहचान छिपाकर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम