लाइव न्यूज़ :

पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही मोदी सरकार, नहीं लगाने पड़ेंगे विभागों के चक्कर, होने जा रहा ये बंदोबस्त

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2022 14:12 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए 'सिंगल-विंडो' पोर्टल स्थापित करने जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को कई विभागों के चक्कर लगाने से बचाने और पेंशन से जुड़ी सभी सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल इसके लिए 'सिंगल-विंडो' पोर्टल स्थापित करने की घोषणा की गई है। ऐसे में जरूरतमंत लोग ऑनलाइन ही अपनी समस्याओं का समाधान खोज सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए 'सिंगल-विंडो' पोर्टल स्थापित करने की घोषणा की। सिंह ने कहा कि यह पोर्टल न केवल देशभर के पेंशनभोगियों और उनके सहयोगियों से सतत संपर्क बनाए रखने में मददगार होगा बल्कि त्वरित प्रतिक्रिया के लिए लगातार उनके सुझाव और शिकायत आदि प्राप्त किए जा सकेंगे।

डिजिटल तरीके से होगा पेंशनभोगियों की समस्या का निदान

पेंशन नियमों की समीक्षा और व्यवस्थीकरण के लिए स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति (एससीओवीए) की 32वीं बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेंशन नियमों में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। 

कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन मामलों के राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि कॉमन पेंशन पोर्टल का मकसद पेंशनभोगियों की सभी समस्याओं का एक ही स्थान पर डिजिटल मंत्र के जरिये समाधान सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशन बकाया की प्रक्रिया, मंजूरी या वितरण के लिए जिम्मेदार सभी मंत्रालय इस डिजिटल से जुड़े रहे हैं और आकलन के बाद समस्या के समाधान के लिए संबंधित मंत्रालय या विभाग के पास शिकायतों को भेजा जाता है। उन्होंने कहा, 'पेंशनभोगी, साथ ही नोडल अधिकारी, सिस्टम में निपटान तक ऑनलाइन शिकायत की स्थिति को देख सकते हैं।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जितेन्द्र सिंहनरेंद्र मोदीPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos