लाइव न्यूज़ :

सिंगल यूज प्लास्टिक: माता अमृतानंदमयी ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- हमेशा हमने प्रकृति के छाती पर किया है वार

By भाषा | Updated: October 3, 2019 15:27 IST

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित ‘स्वच्छ भारत दिवस’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिये एक बड़ा खतरा है और देश को 2022 तक एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक से मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करना होगा।

Open in App

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी ने एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू अभियान का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और इस पहल के लिये लोगों से सक्रिय सार्वजनिक समर्थन मांगा। एक बयान में माता अमृतानंदमयी ‘अम्मा’ ने कहा कि अमृतानंदमयी मठ ने अपने सभी संस्थानों में एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक को हटाना शुरू कर दिया है।

इसके अनुसार, ‘‘हम सभी को प्रधानमंत्री के अभियान का समर्थन करना चाहिए। प्रकृति मां ने हमेशा हमारे प्रति सिर्फ प्यार और करुणा को दर्शाया है जबकि हमने उन्हें हर तरह से कुचला है और उनकी छाती पर वार किया है। अब वह बीमार हो गयी है।’’

माता अमृतानंदमयी को उनके भक्त प्यार से ‘अम्मा’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने अपने तरीकों को नहीं बदला और यही दोहराते रहे तथा नुकसान पहुंचाते रहे तो उनके (प्रकृति के) पास प्रतिक्रिया देने के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से हटाने का उनके मठ का प्रयास इसके जारी पर्यावरण कार्यक्रमों का ही विस्तार है, जिसमें पौधारोपण, गरीबों के लिये शौचालय का निर्माण, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और शहरी स्थानों में ‘सघन वन’ के निर्माण के लिये नयी परियोजना ‘अमृतावनम’ शामिल हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित ‘स्वच्छ भारत दिवस’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिये एक बड़ा खतरा है और देश को 2022 तक एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक से मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करना होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन