लाइव न्यूज़ :

सिक्किम: भूस्खलन के कारण मुश्किल में फंसे पर्यटक; मदद के लिए आगे आई सेना, 500 लोगों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2023 12:37 IST

सिक्किम में भूस्खलन के कारण कई पर्यटक फंस गए है, जिन्हें बचाने के लिए भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम में भूस्खलन के कारण कई पर्यटक फंस गए पर्यटकों को सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला पर्यटकों को सेना के कैंप में रखा गया है

गंगटोक: भारत के पूर्वी राज्य सिक्किम में भूस्खलन के कारण सैकड़ों पर्यटक फंस गए। भूस्खलन के कारण इलाके में सड़के बंद हो गई जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही।

इस बीच, भारतीय सेना के जवानों ने भूस्खलन और बाधाओं के कारण चुंगथांग में फंसे लगभग 500 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है। बचाए गए लोगों में करीब 113 महिलाओं समेत 54 बच्चे शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार, लोगों को बचाने के लिए सेना के जवानों ने मुश्तैदी से राहत-बचाव का काम किया और लोगों को सुरक्षित सेना के मेडिकल कैंपों तक पहुंचाया।

कैंप में पहुंचे कई लोगों को डॉक्टरों ने इलाज भी किया जिन लोगों को भी किसी तरह की समस्या थी कैंप में उनकी देखभाल की जा रही है। इसी के साथ ही कैंप में पर्यटकों के रहने के लिए इंतजाम किए गए हैं। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग घाटियों में भारी मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा करने वाले पर्यटक मार्ग में भूस्खलन और बाधाओं के कारण चुंगथांग में फंसे हुए थे।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) चुंगथांग के अनुरोध पर, त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना के जवानों ने कार्रवाई की और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पर्यटकों के लिए सेना के कैंप में पुख्ता इंतजाम

जानकारी के मुताबिक, फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बचाने के बाद उन्हें तीन अलग-अलग सैन्य शिविरों में ले जाया गया है। इन शिविरों में लोगों के लिए गर्म भोजन और गर्म कपड़े मुहैया कराए गए।

सेना की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि सैनिकों ने पर्यटकों को ठहराने और उन्हें रात के लिए आरामदायक बनाने के लिए अपने बैरकों को खाली कर दिया।

फंसे हुए पर्यटकों को प्रारंभिक चिकित्सा जांच प्रदान की गई। तीन मेडिकल टीमें भी बनाई गईं जिन्होंने सभी पर्यटकों की जांच की। सेना की मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा जांच में सभी पर्यटकों की हालत स्थिर पाई गई। 

बता दें कि सेना ने सुनिश्चित किया है कि इन पर्यटकों की आगे की यात्रा के लिए मार्ग साफ होने तक लोगों को सभी सहायता प्रदान की जाएगी। 

टॅग्स :भूस्खलनसिक्किमभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए