लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में नाथूला के पास बड़ा हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2023 16:36 IST

सिक्किम में नाथूला दर्रा के करीब एक बड़ा हिमस्खलन मंगलवार दोपहर को हुआ। घटना के समय इलाके में करीब 100 से ज्यादा पर्यटक मौजूद थे। बचाव-कार्य शुरू कर दिया गया है। कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है।

Open in App

गंगटोक: सिक्किम में गंगटोक को नाथूला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड के पास बड़ा हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई पर्यटकों के फंसे होने की बात सामने आई है। नॉर्थईस्ट नाऊ डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार आशंका है कि हिमस्खलन के समय करीब 100 से ज्यादा पर्यटक वहां मौजूद थे। इनमें से कई बर्फ में फंसे हुए हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 के करीब यह हिमस्खलन हुआ। कुछ लोगों को करीबी आर्मी अस्पताल में भी भर्ती कराये जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घटना के बाद बचाव-कार्य जारी है। पीटीआई के अनुसार घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 लोगों को बचाया जा चुका है।

कुछ घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है। पीटीआई के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'बचाव अभियान जारी है।' नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

बता दें कि बर्फ या पत्थर के पहाड़ के ढलान से तेजी से नीचे गिरने को हिमस्खलन या एवलांच कहा जाता है। इस दौरान बर्फ के बड़े टुकड़े या चट्टान नीचे की ओर तेजी से फिसलते हैं। ऐसे ही पहाड़ों से चट्टानों या मिट्टी के स्खलन को भूस्खलन कहते हैं।

टॅग्स :सिक्किमहिमस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर