लाइव न्यूज़ :

सिकंदर सिंह मलूका रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ेंगे: शिअद प्रमुख

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:48 IST

Open in App

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता सिकंदर सिंह मलूका रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले मलूका ने कहा था कि उनके बेटे को वहां से उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। बादल ने शनिवार को मलूका से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन साथ में किया। बादल ने बताया कि उन्होंने मलूका से रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया, जिस पर मलूका ने कहा कि वह पार्टी के आदेश का पालन करेंगे। शिअद अध्यक्ष ने मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका को पार्टी का महासचिव भी नियुक्त किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया,‘‘ शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दोहराया है कि सिकंदर एस मलूका रामपुरा फूल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। ’’गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मलूका को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मलूका ने 29 अगस्त को रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने तब कहा था कि उनके बेटे को वहां से उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। सिकंदर सिंह मलूका मौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे लेकिन पार्टी ने वहां से जगमीत सिंह बरार को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब में अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVice President Election: दोस्त छोड़ रहे साथ?, आखिर क्यों उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहे बीजद, बीआरएस, शिअद, संजय राउत ने कहा-राजग उम्मीदवार को वोट देने का दबाव था, नहीं झुके

भारतSukhbir Singh Badal's resignation: अकाली दल ने पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार किया

भारतShiromani Akali Dal Sukhbir Singh Badal: शिअद अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

भारतPunjab: आप नेता मनदीप सिंह बराड़ को लगी गोली, अकाली दल के नेता के साथ बहस के दौरान हुआ हादसा

भारतकंगना रनौत ने सिमरनजीत सिंह मान पर किया पलटवार, रेप वाले बयान पर लगा दी क्लास

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार