लाइव न्यूज़ :

नए बजट में आयकर में और अधिक छूट के संकेत, एक फरवरी को होगा पेश

By शीलेष शर्मा | Updated: January 22, 2020 07:42 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बाजार को रफ्तार देने के इरादे से वित्तमंत्री कुछ नई घोषणाएं कर सकती है जिनमें नागरिक विमानन के क्षेत्र में सौ फीसदी विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति देना शामिल है. 

Open in App

आगामी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट में उनकी पूरी चिंता पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की होगी. हालांकि यह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि सरकार के काम-काज से जो संकेत मिल रहे है उससे फिलहाल इस पर काबू पाना मुमकिन होता नजर नहीं आ रहा.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बाजार को रफ्तार देने के इरादे से वित्तमंत्री कुछ नई घोषणाएं कर सकती है जिनमें नागरिक विमानन के क्षेत्र में सौ फीसदी विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति देना शामिल है. 

उपभोक्ताओं को हाथ में अधिक पैसा देने के इरादे से आयकर की वर्तमान सीमा में छूट देते हुए इसके स्लैब बदले जाने के संकेत है. इस आशय के भी संकेत मिले है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष राशि का आंवटन किया जा सकता है.

उद्योग जगत द्वारा लंबे समय से म्युचल फंड में दीर्घ कालीन कैपिटेल गेन की इजाजत भी संभव है.  इसके अलावा विलासता की वस्तुओं पर अधिक कर लगाया जा सकता है जिससे आयकर में दी जाने वाली छूट की भरपाई कर राजस्व का घाटा पूरा किया जा सके. 

 

टॅग्स :बजट २०२०-२१मोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?