लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने वीडियो संदेश जारी कर कहा- 'मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं', देखें Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 20:59 IST

एक वीडियो संदश के जरिए उन्होंने कहा कि उनका 'चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है'। अपने बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने 55 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के जरिए मूसेवाला के पिता ने कहा अफवाहों पर विश्वास न करेंकहा- बेटे को खाया है चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं

चंडीगढ़: दिवंगत पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के पिता ने शनिवार को एक वीडियो संदेश के जरिए उन अटकलों पर विराम लगा दिया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकते हैं। एक वीडियो संदश के जरिए उन्होंने कहा कि उनका 'चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है'। अपने बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने 55 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। 

वीडियो शुरू होते ही उन्होंने हाथ जोड़कर पंजाबी में बोलते हुए कहा, "मैं सिद्धू मूसेवाला का पिता हूं। मैं आपको कुछ बातें बताना चाहता था। मैं सोशल मीडिया पर जो कुछ देख रहा हूं उससे बहुत दुखी हूं। तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं, इस पर विश्वास न करें। मैंने हाल ही में अपने बेटे को खो दिया। मेरा कोई चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, “इस मुश्किल समय में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मेरा आप सभी से एक निवेदन है। 8 जून को प्रार्थना सभा है, तुम आओ मैं फिर मिलूंगा और तुम्हारे प्रश्नों का उत्तर दूंगा। फिलहाल मैं ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं।" 

वीडियो को फोल्डिंग हैंड्स इमोजी के साथ शेयर किया गया था। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "वाहेगुरु आपको ताकत दे... एसएम के सभी प्रशंसक आपके साथ हैं।" एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, "मूसेवाला अभी भी हमारे दिलों में जिंदा है।" एक अन्य प्रशंसक ने कहा "#लीजेंड कभी नहीं मरता।" 

इससे पहले शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला के पिता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शाह से उनकी ये मुलाकात करीब 15 मिनट की रही। दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

उनका अंतिम संस्कार 31 मई को मानसा जिले के उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। उनका पार्थिव शरीर मानसा सिविल अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया जहां उनके घर के बाहर भारी भीड़ जमा थी।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत