लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाई कोर्ट से वापस ली याचिका, पंजाब हाई कोर्ट का करेगा रुख

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 13:47 IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से सुरक्षा की मांग वाली अपनी याचिका वापस ले ली है। अब वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई की याचिका पर सुनवाई करने वाला था।गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाई कोर्ट से बुधवार को सुरक्षा की मांग वाली अपनी याचिका वापस ली।

नई दिल्ली: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाई कोर्ट से बुधवार को सुरक्षा की मांग वाली अपनी याचिका वापस ले ली। दरअसल, बिश्नोई को पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, वह अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख करेगा। मालूम हो, दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई की याचिका पर सुनवाई करने वाला था।

अपने वकील के माध्यम से मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली हाई कोर्ट गया था। बताते चलें कि निचली अदालत ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को उसे हिरासत में नहीं देने का निर्देश देने की मांग वाली उनकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके भावरा ने दावा किया था कि प्रथमदृष्टया मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल गिरोह के बीच रंजिश का नतीजा है। वहीं, कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में संलिप्त होने का संदेह है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद ही 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी थी। घटना के समय मूसेवाला के वाहन में उसके रिश्ते का भाई और दोस्त भी था, जो हमले में घायल हुए हैं। सिद्धू मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। वह उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा अस्थायी रूप से वापस ली गई थी या कम की गई थी।  

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालादिल्ली हाईकोर्टPunjab High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल