लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने बेलगावी में कर्नाटक विधानसभा का सत्र बुलाने के आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 जुलाई कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने कोविड-19 प्रबंधन, वित्तीय स्थिति और भ्रष्टाचार के आरोपों सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार से बेलगावी जिले में विधानसभा का सत्र बुलाने का आग्रह किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को पत्र लिखा।

सिद्धरमैया ने कहा कि ‘राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार कार्य संचालन अधिनियम 2005’ की धारा तीन और चार के तहत जुलाई में एक सत्र बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्र आहूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं जो नियमों का उल्लंघन है।

सिद्धरमैया के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने पत्र में कहा, “लोग कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार ने जिस तरह कोविड की दूसरी लहर का प्रबंधन किया उससे अराजकता फैली और यह राज्य के लोगों के लिए घातक सिद्ध हुआ।”

उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर का अंदेशा पहले से है, फिर भी इससे निपटने के लिए अभी तक सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सरकार पर, पिछले दो साल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता या मुआवजा न देने का भी आरोप लगाया। सिद्धरमैया ने कहा कि ‘राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार कार्य संचालन अधिनियम 2005’ के तहत एक साल में कम से कम चार सत्र होने चाहिए- जनवरी में 15 दिन, मार्च में 20 दिन, जुलाई में 15 दिन और नवंबर में 10 दिन।

उन्होंने कहा कि 2020 में केवल 31 दिन का सत्र चला जबकि 2021 में यह केवल 20 दिन चला। सिद्धरमैया ने कहा कि येदियुरप्पा के सत्ता में आने के बाद से बेलगावी में एक दिन भी सत्र नहीं बुलाया गया। यह नियमों का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब