लाइव न्यूज़ :

राहुल के बाद सिद्धरमैया का PM मोदी को चैलेंज- येदियुरप्पा की उपलब्धियों पर पेपर देखकर नहीं बोल पाएंगे 15 मिनट

By भारती द्विवेदी | Updated: May 2, 2018 18:19 IST

दरअसल सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को चैलेंज किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई: 12 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां ने अपनी पुरजोर कोशिश लगा रखी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए चैलेंज किया है। सिद्धरमैया अपने ट्वीट में लिखते हैं- 'डियर पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं आपको चैलेंज करता हूं, आप पेपर देख 15 मिनट तक कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलकर दिखाएं।'    

दरअसल सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को चैलेंज किया था। पीएम मोदी ने मंगलवार (1 मई) को मैसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- 'मै राहुल गांधी को चैलेंज करता हूं कि 15 मिनट तक बिना पेपर पढ़े वो कर्नाटक में अपनी सरकार की उपलब्धि के बारे में बोलकर दिखा दें। आप हिंदी, इंग्लिश या अपनी मातृभाषा में बात कर सकते हैं।'  

इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था- 'पीएम लोकसभा में खड़े होने से डरते हैं। हमें 15 मिनट का भाषण मिल जाए लोकसभा में पीएम खड़े नहीं हो पाएंगे। चाहे वो राफेल मामला हो या चाहे वो नीरव मोदी का मामला हो।' जिसके बाद पीएम ने राहुल पर पलटवार किया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावराहुल गाँधीनरेंद्र मोदीसिध्दारामैयहबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर