लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन अस्पताल को मिला तोहफा, पहला ऑक्सीजन संयंत्र 'ग्रीन हीलर' मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 19:38 IST

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतापपुर के पास हैन्डर में स्थित सियाचिन अस्पताल न केवल ग्लेशियर पर तैनात सैनिकों को बल्कि स्थानीय आबादी और नुब्रा घाटी से यात्रा करने वाले पर्यटकों को बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता मुहैया कराता है।

Open in App
ठळक मुद्देजबरदस्त ठंडा उच्च ऊंचाई वाला क्षेत्र है, लिहाजा यहां स्थानीय लोगों के बीच 'हैपो', 'हैको', 'सीवीटी' और 'डीवीटी' जैसे रोग आम हैं। पुणे स्थित गैर सरकारी संगठन 'सोल्जर्स रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन' (एसआईआरएफ) ने सियाचिन अस्पताल को ऑक्सीजन जनित संयंत्र उपहार में दिया।

दुनिया के इस सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात सेना के जवानों के लिए सेवारत अस्पताल को पहला ऑक्सीजन संयंत्र 'ग्रीन हीलर' मिल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतापपुर के पास हैन्डर में स्थित सियाचिन अस्पताल न केवल ग्लेशियर पर तैनात सैनिकों को बल्कि स्थानीय आबादी और नुब्रा घाटी से यात्रा करने वाले पर्यटकों को बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता मुहैया कराता है।

उन्होंने कहा कि चूंकि यह जबरदस्त ठंडा उच्च ऊंचाई वाला क्षेत्र है, लिहाजा यहां स्थानीय लोगों के बीच 'हैपो', 'हैको', 'सीवीटी' और 'डीवीटी' जैसे रोग आम हैं। अधिकारी ने कहा, "पुणे स्थित गैर सरकारी संगठन 'सोल्जर्स रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन' (एसआईआरएफ) ने सियाचिन अस्पताल को ऑक्सीजन जनित संयंत्र उपहार में दिया।

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र अस्पताल में चिकित्सा सहायता उपकरण बढ़ाएगा। संयंत्र का शुभारंभ शुक्रवार को गैर सरकारी संगठन के अध्यक्ष योगेश चिठाड़े की मौजूदगी में लेफ्टिनेंट जनरल वाई जोशी ने किया। 

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब