लाइव न्यूज़ :

Shyamdev Rai Choudhary: 7 बार विधायक रहे बीजेपी नेता श्याम देव राय चौधरी का निधन?, पीएम मोदी और सीएम योगी ने शोक जताया, प्रधानमंत्री ने शेयर की फोटो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 18:17 IST

Shyamdev Rai Choudhary: भाजपा नेताओं ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी 1989 से 2017 तक लगातार शहर दक्षिणी विधानसभा सीट के सात बार विधायक रहे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सरकार में मंत्री रह चुके श्याम देव राय 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी रहे।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया। काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे।

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी की शहर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार सात बार विधायक रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम देव राय चौधरी (85) का मंगलवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दादा के नाम से मशहूर चौधरी कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें ‘दादा’ कहते थे। उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे।”

मोदी ने कहा, “उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!” मोदी ने पिछले मंगलवार को चौधरी का हालचाल जाना था और मुख्यमंत्री योगी भी अपने वाराणसी दौरे के दौरान चौधरी को देखने अस्पताल गए थे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी को ‘ब्रेन हेमरेज’ की वजह से इलाज के लिए महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि दादा (चौधरी) के निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि चौधरी जनता में अपनी सहजता और सरलता की वजह से लोकप्रिय थे और उनके निधन से काशी ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

योगी ने कहा, “प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।” वहीं अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

कांग्रेस पार्टी की उप्र इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, “मेरे साथ विधानसभा में लगातार सदस्य रहे ,जनप्रिय नेता सात बार के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी ‘दादा’ का निधन अपूर्णीय क्षति है।” राय ने कहा कि बाबा विश्वनाथ जी अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। ॐ शांति।

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, “वाराणसी दक्षिण से सात बार रहे भाजपा विधायक श्यामदेव राय चौधरी जी ‘दादा’ के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों व को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शोक संदेश में कहा, “जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे।” पाठक ने कहा, “उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे।

उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” उपमुख्यमंत्री ने कहा, “शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!” भाजपा नेताओं ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी 1989 से 2017 तक लगातार शहर दक्षिणी विधानसभा सीट के सात बार विधायक रहे। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके श्याम देव राय 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी रहे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव