लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की नकल करने वाले श्याम रंगीला पर 11 हजार रुपए का लगा जुर्माना, वन विभाग ने नीलगाय को खाना खिलाने पर भेजा नोटिस

By अनिल शर्मा | Updated: April 18, 2023 15:34 IST

नोटिस में कहा गया था कि कॉमेडियन ने जयपुर के झालाना में एक जंगल सफारी के दौरान एक नीलगाय को खिलाते समय कथित तौर पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया था। वन विभाग ने उनपर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे जयपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी ने कहा कि श्याम रंगीला ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन किया था।श्याम रंगीला को सोमवार जयपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

जयपुरः मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन श्याम रंगीला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में नीलगाय को खाना खिलाने को लेकर 11 हजार का जुर्माना लगाया गया। जयपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने को लेकर उन्हें नोटिस भेजा था। श्याम रंगीला सोमवार को कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी जयपुर में पेश हुए और जुर्माना राशि भरी।

कॉमेडियन श्याम रंगीला  ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में अपनी हालिया जंगल सफारी के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पोशाक के समान पोशाक में खुद का एक वीडियो फिल्माया था जिसमें वह नीलगाय को खाना खिलाते नजर आए थे। श्याम को यह वीडियो तो खूब वायरल हुआ लेकिन जयपुर क्षेत्रीय वन विभाग ने उन्हें नोटिस भेज दिया। नोटिस में कहा गया था कि कॉमेडियन ने जयपुर के झालाना में एक जंगल सफारी के दौरान एक नीलगाय को खिलाते समय कथित तौर पर वन अधिनियम 1953 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन किया था।

गौरतलब है कि वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ नहीं खिलाने को लेकर झालाना जंगल में चेतावनी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी श्याम रंगीला ने नीलगाय को खाद्य पदार्थ खिलाया, जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया। सोमवार को रंगीला जयपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी के सामने पेश हुए और अपनी भूल के लिए माफी मांगते हुए जुर्मान की राशि चुकता की। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में कभी वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ नहीं खिलाने की चेतावनी भी दी गई।

टॅग्स :जयपुरForest Departmentनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील