लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 'मोदी', पीएम की मिमिक्री कर मशहूर हुए श्याम रंगीला ने राजनीति में रखा कदम

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 14:22 IST

आप में शामिल होने के बाद रंगीला ने कहा, मैंने कभी किसी राजनेता को वोट मांगने के दौरान यह कहते हुए नहीं देखा कि अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं है आए तो अगली बार से वोट मत देना, सिवाय आम आदमी पार्टी के। 

Open in App
ठळक मुद्देश्याम रंगीला के पार्टी में शामिल होने के बाद आप ने लिखा, पार्टी के साथ मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति की अलख जगाएंगे।श्याम रंगीला ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की राजनीति से प्रभावित हैं

जयपुरः कॉमेडियन श्याम रंगीला गुरुवार शाम आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने जयपुर में श्याम रंगीला को पार्टी में शामिल किया। गौरतलब है कि श्याम रंगीला पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने के लिए मशहूर हैं। 

आप में शामिल होने के बाद रंगीला ने कहा, मैंने कभी किसी राजनेता को वोट मांगने के दौरान यह कहते हुए नहीं देखा कि अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं है आए तो अगली बार से वोट मत देना, सिवाय आम आदमी पार्टी के। मैं कहीं न कहीं उनसे प्रभावित हूं और इसने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

आम आदमी पार्टी ने लिखा- राजस्थान के मशहूर हास्य कलाकार श्याम रंगीला आप में शामिल! श्याम रंगीला जी लोगों के उदास चेहरों पर अपने व्यंग्य से मुस्कुराहट लाते रहे हैं। अब वो कला के साथ-साथ देश में 'काम की राजनीति' करने वाली आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति की अलख जगाएंगे।

इसे साझा करते हुए श्याम ने मजाकिया लहजे में लिखा, 'ओह माई गॉड…मैं पूछुंगा ऐसा कैसे हुआ'। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में रंगीला ने लिखा, राजस्थान को भी ‘काम की राजनीति’ की आवश्यकता है, और हम ‘काम की राजनीति’ और ‘आप’ के साथ है। धन्यवाद!

रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने श्याम रंगीला को कोई पद नहीं दिया है। उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है। दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए रंगीला ने कहा कि आप अन्य राजनीतिक संगठनों की तरह आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेलती है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में इसके विकास कार्यों के आधार पर हाल के पंजाब चुनावों में आप की जीत के बावजूद मैं AAP का समर्थन करता हूं।"

गौरतलब है कि श्याम रंगीला पार्टी में शामिल होने से पहले दिल्ली आए हुए थे और यहां पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भेंट भी की थी। उन्होंने यहां कई स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर दिल्ली मॉडल की सराहना की थी। स्कूलों में भ्रमण की तस्वीरें साझा करते हुए रंगीला ने लिखा था,  दिल्ली का जो सरकारी स्कूल देखा वो बहुत बेहतरीन है,हम सब उम्मीद करें कि इस तरह के सरकारी स्कूल हर जगह बने,सभी को यह भी समझना चाहिए कि ये मॉडल किसी पार्टी विशेष का नहीं है,ये चाहे किसी भी सरकार द्वारा बना दिए जायें लेकिन भारत के बेहतर भविष्य के लिए ऐसे स्कूलों की आवश्यकता है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए