लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी के बयान पर शरद पवार ने साधा निशाना- बिना तथ्यों के सत्यापन के बोलना प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:11 IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले गुरुवार को नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं के बयान ‘दूसरे देशों’ द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल किये जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा था, ‘‘मैं कांग्रेस का भ्रम समझ सकता हूं लेकिन शरद पवार? मुझे खराब लगता है जब उनके जैसा अनुभवी नेता वोट के लिए गलत बयान देता है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना तथ्यों के सत्यापन के बोलना प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पवार को पाकिस्तान ‘पसंद’ होने की बात कह राकांपा अध्यक्ष पर निशाना साधा था। 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले गुरुवार को नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं के बयान ‘दूसरे देशों’ द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल किये जा रहे हैं। मोदी ने कहा था, ‘‘मैं कांग्रेस का भ्रम समझ सकता हूं लेकिन शरद पवार? मुझे खराब लगता है जब उनके जैसा अनुभवी नेता वोट के लिए गलत बयान देता है। 

उन्होंने कहा कि वह पड़ोसी देश को पसंद करते हैं। लेकिन हर कोई जानता है कि आतंकवाद की फैक्टरी कहां है?’’ उन्हें जवाब देते हुए पवार ने मध्य महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में सत्ता प्रतिष्ठान और सेना की भारत के खिलाफ बुरा बोलने की नीति रही है। 

पवार ने कहा, “यह नीति पाकिस्तान में आम लोगों के हित में नहीं है लेकिन देश के शासकों के हितों को साधती है...मैंने यह कहा था। क्या इससे पाकिस्तान की किसी तरह की मदद होती है? क्या एक प्रधानमंत्री को इस तरह बोलना चाहिए?” निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव होगा।

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज