लाइव न्यूज़ :

शिवसेना उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी: संजय राउत

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:50 IST

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने उनकी पार्टी को समर्थन देने की इच्छा जताई है।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि गोवा में पार्टी करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 और गोवा में 40 सीटें हैं।

राज्य सभा सदस्य ने कहा, ‘‘ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने शिव सेना का समर्थन करने की इच्छा जताई है और हम छोटी पार्टियों के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं। गोवा में एमवीए जैसे समीकरण के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। देखिए, हमें इसमें कितनी सफलता मिलती है।’’

राउत ने कहा कि इन दो राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं और पार्टी सफलता और विफलता को किनारे कर चुनाव लड़ती रही है।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है।

गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह भाजपा का आंतरिक मामला है, बाहर के लोगों को इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। मैं रूपाणी को तब से जानता हूं, जब वह मेरे साथ राज्य सभा के सदस्य थे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछली बार भाजपा बस बहुमत का आंकड़ा (182 सीटों वाली विधानसभा में) किसी तरह पार कर गई थी। पार्टी के लिए इस बार हालात अच्छे नहीं हैं।’’

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ ठाकरे के पास राष्ट्रीय नेता बनने की क्षमता है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?