लाइव न्यूज़ :

Patra Chawl Land Case: शिवसेना सांसद संजय राउत को झटका, 8 अगस्त तक बढ़ाई गई ईडी की हिरासत

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2022 14:48 IST

रविवार देर रात गिरफ्तारी के बाद उन्हें सोमवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उन्हें 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा था और आज हिरासत की अवधि खत्म हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कोर्ट ने राउत को 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा थाईडी ने अदालत से मांगी थी शिवसेना नेता की 8 दिनों की रिमांडराउत की गिरफ्तारी 1,034 करोड़ रुपयों के पात्रा चाल घोटाले के सिलसिले में हुई

मुंबई: पात्रा चॉल जमीन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की ईडी की हिरासत को बढ़ाकर 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। ईडी ने गुरुवार को गिरफ्तार संजय राउत को पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। 

कोर्ट द्वारा शिवसेना सांसद की हिरासत बढ़ाने के बाद संजय राउत के भाई सुनील रावत ने मीडिया से कहा, हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। आज कोर्ट ने उन्हें (संजय राउत) 8 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। संजय राउत बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं, वे कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। बीजेपी उनसे डरती है।

बता दें कि रविवार की देर रात को संजय राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सोमवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उन्हें 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा था और आज हिरासत की अवधि खत्म हुई जिसके बाद अब कोर्ट ने उन्हें 8 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।

इससे पहले ईडी ने कोर्ट से संजय राउत की 8 दिनों की रिमांड मांगी थी। एजेंसी ने अदालत को बताया था कि राउत और उनके परिवार को आवास पुनर्विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं से एक करोड़ रुपये से अधिक का अवैध धन प्राप्त हुआ है।

गौरतलब है कि शिवसेना नेता की गिरफ्तारी 1,034 करोड़ रुपयों के पात्रा चाल घोटाले के सिलसिले में हुई है। राउत के घर से ईडी ने छापेमारी के दौरान 11.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी।

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष