लाइव न्यूज़ :

mumbai news: कल अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे, कोरोना के कारण सरयू आरती नहीं करेंगे महाराष्ट्र सीएम 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 6, 2020 18:19 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कल अयोध्या आएंगे। कोरोना वायरस से एहतियात के चलते वो सरयू नदी के तट पर होने वाले 'आरती' कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भगवान राम की पूजा करेंगे।ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा न्यास के गठन की घोषणा करने के बाद अयोध्या का दौरा कर रहे हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कल अयोध्या आएंगे। कोरोना वायरस से एहतियात के चलते वो सरयू नदी के तट पर होने वाले 'आरती' कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सात मार्च को अयोध्या यात्रा से पहले शिवसेना के सदस्य बृहस्पतिवार की दोपहर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से वहां के लिए रवाना हुए। शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भगवान राम की पूजा करेंगे।

28 नवम्बर 2019 को पदभार संभालने वाले ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा न्यास के गठन की घोषणा करने के बाद अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 18 कोच वाली विशेष रेलगाड़ी को किसी व्यक्ति विशेष ने आईआरसीटीसी के मार्फत मुंबई से अयोध्या और फिर वापसी के लिए बुक किया है।

उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों को लेकर जाने वाली रेलगाड़ी करीब 45 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसे कुर्ला के एलटीटी स्टेशन से दोपहर सवा एक बजे रवाना होना था। अधिकारी के मुताबिक रेलगाड़ी शुक्रवार की शाम को अयोध्या पहुंचेगी और अगले दिन वहां से वापस आएगी। उन्होंने कहा कि विशेष रेलगाड़ी के नौ मार्च की सुबह पांच बजे एलटीटी पहुंचने की संभावना है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाअयोध्याउत्तर प्रदेशमुंबईसंजय राउतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम