लाइव न्यूज़ :

शिमला निर्माणाधीन मस्जिद विवाद गहराया, मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 'मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत'

By आकाश चौरसिया | Updated: September 5, 2024 12:23 IST

हिमाचल प्रदेश के मस्जिद मामले पर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह मंदिर, मस्जिद से जुड़ा हुआ मसला नहीं है। बात अवैध निर्माण की है। अब असदुद्दीन ओवैसी ने बोला कि मंत्री भाजपा की भाषा बोल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला निर्माणाधीन मस्जिद विवाद गहरा गया है मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अवैध निर्माण को लेकर कहा- 'हो सकता वो रोहिंग्या हो'इस बयान पर गुस्साएं सांसद असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मंत्री भाजपा की भाषा बोल रहा है

नई दिल्ली: शिमला के संजौली में निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है, बीते बुधवार को हिमाचल प्रदेश सदन में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इसे गिराने की मांग की थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रशासन से सिर्फ 1 मंजिल बनाने का आदेश पारित हुआ था, लेकिन 3 मंजिल तक मकान को बनाया गया, जो पूरी तरह से अवैध है। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से रोहिंग्या रह रहे हो। इसी क्रम में स्वयं सीएम ने एसपी और डीसी को सख्त निर्देश दिए हैं। अब इस पर हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत भरी हुई है।  

साथ ही मंत्री ने कहा कि बाहरी राज्य से जो हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से लोग आ रहे हैं, हो सकता है वो रोहिंग्या हों? मैंने सीएम से बातचीत की है और एसपी और डीसी को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। चाहे वो शिमला का इलाका हो या फिर हिमाचल का कोई भी क्षेत्र, सख्त निर्देश दिए गए हैं और सभी की वैरिफिकेशन होनी चाहिए।

मस्जिद मामले पर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह मंदिर, मस्जिद से जुड़ा हुआ मसला नहीं है। बात अवैध निर्माण की है। उन्होंने कहा कि मल्याणा से लड़ाई झगड़ा शुरु हुआ है। मंत्री ने कहा कि यह मस्जिद अवैध बनाई गई है और इसे लेकर मैंने रिपोर्ट मंगवाई है। कोई भी अफसर अवैध को वैध नहीं बता सकता है। शनिवार को इस मसले पर निगम में सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को गिराया जाना चाहिए और वह इसके पक्ष में हैं।

ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि मस्जिद का अवैध निर्माण दुर्भाग्यपूर्ण , कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि ऐसे में अब एमआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कह दिया कि मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत, हिमाचल का मंत्री भाजपा की जुबान बोल रहा है।

टॅग्स :शिमलाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?