लाइव न्यूज़ :

शिमलाः कुल्लू पर्वत पर चढ़ाई करने वाले पश्चिम बंगाल के चार पर्वतारोही हुए लापता, स्थानीय बचाव दल को खोज में लगाया गया

By भाषा | Updated: September 9, 2022 16:19 IST

मनाली के उप-मंडल मजिस्ट्रेट ने एबीवीआईएमएएस के दल के साथ जरी में एक स्थानीय बचाव दल को भी भेजा है। उन्होंने कहा कि बचाव दल को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के लिए सैटेलाइट फोन के साथ रवाना किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे कुल्लू जिले में माउंट अली रत्नी टिब्बा की चढ़ाई करने वाले पश्चिम बंगाल के चार पर्वतारोही बुधवार लापता हो गए।मनाली से लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए बचाव दल को इकट्ठा किया गया है।

शिमलाःहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में माउंट अली रत्नी टिब्बा की चढ़ाई करने वाले पश्चिम बंगाल के चार पर्वतारोही लापता हो गए हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि चारों पर्वतारोहियों की पहचान अभिजीत बानिक (43), चिन्मय मंडल (43), दिबाश दास (37) और बिनॉय दास (31) के रूप में हुई है।

बताया कि पर्वतारोही बुधवार को लापता हो गए थे। मोख्ता ने बताया कि एक रसोइया, और अभियान के दो सदस्य मलाणा के पास वाकेम लौट आए थे और अधिकारियों को चार लापता लोगों के बारे में सूचित किया था। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस) मनाली से लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए बचाव दल को इकट्ठा किया है।

मनाली के उप-मंडल मजिस्ट्रेट ने एबीवीआईएमएएस के दल के साथ जरी में एक स्थानीय बचाव दल को भी भेजा है। उन्होंने कहा कि बचाव दल को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के लिए सैटेलाइट फोन के साथ रवाना किया गया है। 

टॅग्स :शिमलाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार