लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: सेना के खिलाफ फर्जी ट्वीट के आरोप में शेहला रशीद पर राष्ट्रद्रोह का केस, नेता ने मोदी सरकार को दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: September 7, 2019 04:36 IST

पुलिस ने कहा कि रशीद पर उनके ट्वीट को लेकर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद सशस्त्र बलों ने घाटी में आम नागरिकों को ‘‘प्रताड़ित” किया और घरों में “तोड़फोड़” की।

Open in App
ठळक मुद्देवामपंथी कार्यकर्ताओं ने रशीद के साथ एकजुटता का भाव अभिव्यक्त किया। मेरे ट्वीट में मैंने स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया था कि ये राज्य के लोगों से मिली सूचना पर आधारित है: रशीद

जम्मू-कश्मीर के पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला राशिद ने उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामले को शुक्रवार को “तुच्छ”, “राजनीति से प्रेरित” और उन्हें चुप कराने का “दयनीय प्रयास” करार दिया। रशीद ने उनके खिलाफ दर्ज मामले पर अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट के जरिए जाहिर की। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि रशीद पर उनके ट्वीट को लेकर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद सशस्त्र बलों ने घाटी में आम नागरिकों को ‘‘प्रताड़ित” किया और घरों में “तोड़फोड़” की।

रशीद को मीडिया में आई खबरों से पता चला कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने “कश्मीर में लागू की गई कठोर नीति और कश्मीरियों को मौलिक अधिकार से वंचित रखने पर बोलने के लिए” उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा, “प्राथमिकी ओछी, दुर्भावनापूर्ण और मुझे चुप कराने का हद दर्जे का प्रयास है। “मैं संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द किए जाने को संवैधानिक चुनौती देने के मामले में एक याचिकाकर्ता हूं और उच्चतम न्यायालय में हमारी याचिका इसे बहाल करने के संबंध में एक मजबूत पक्ष रखती है। मेरे ट्वीट में मैंने स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया था कि ये राज्य के लोगों से मिली सूचना पर आधारित है।”

रशीद ने कहा कि ऐसी स्थिति जहां संवाददाताओं को खबर देने की इजाजत नहीं, मीडिया, सोशल मीडिया, टेलीफोन और पत्र व्यवहार पर रोक लगी हुई हो, यह जरूरी था कि विमर्शों को लोगों के सामने रखा जाए ताकि देश के अन्य हिस्सों में रह रहे लोगों को पता चले कि जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है।” उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर मैं अपना काम कर रही थी। जिन ट्वीट के लिए मुझ पर निशाना साधा जा रहा है, उनमें मैंने लोगों तक सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रशासन के सकारात्मक कार्यों का जिक्र किया। “यह अपने आप में सबूत है कि मेरा मकसद बस सच पर प्रकाश डालना था जिसका जिक्र भारत और अन्य स्थानों पर प्रकाशित खबरों में भी किया गया। मैं कश्मीर के लोगों के अधिकारों को बहाल करने की जंग में वहां के लोगों के साथ खड़ी हूं।”

वामपंथी कार्यकर्ताओं ने रशीद के साथ एकजुटता का भाव अभिव्यक्त किया। भाकपा (माले) पोलितब्यूरो की सदस्य कविता कृष्णन ने ट्वीट किया, “मीडिया की खबरों में कश्मीर में प्रताड़ना को लेकर शेहला रशीद के ट्वीट की भली-भांति पुष्टि की गई। उन पर “राजद्रोह” के लिए मुकदमा दायर करना दुनिया को बताता है कि मोदी शासित भारत में सच कहने को “देशद्रोह” कहा जाता है। शेहला हम तुम्हारे साथ हैं।” 

टॅग्स :शेहला राशिदजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर