लाइव न्यूज़ :

वह चाहती हैं कि दोषियों को 16 दिसंबर को ही फांसी दी जाए, दोषियों को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष करती रहूंगीः निर्भया की मां

By भाषा | Updated: December 13, 2019 13:02 IST

गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की दरमियानी रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने बर्बरता के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। निर्भया की मां ने मौत की सजा के खिलाफ चार दोषियों में से एक की पुनर्विचार याचिका का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं दोषियों को 16 दिसंबर से पहले फांसी पर लटकते हुए देखना चाहती हूं।बर्बर हमले की शिकार छात्रा को निर्भया नाम दिया गया था।

दिल्ली में 2012 में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने कहा कि वह चाहती हैं कि दोषियों को 16 दिसंबर को ही फांसी दी जाए।

गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की दरमियानी रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने बर्बरता के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। निर्भया की मां ने मौत की सजा के खिलाफ चार दोषियों में से एक की पुनर्विचार याचिका का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

उन्होंने कहा कि वह जब तक जीवित हैं तब तक अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेंगी। दोषी की पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने और मुझसे मेरी बेटी को छीन लेने वाले दोषियों को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

मैं दोषियों को 16 दिसंबर से पहले फांसी पर लटकते हुए देखना चाहती हूं।’’ दिल्ली की एक अदालत 18 दिसंबर को दोषियों को फांसी की सजा देने पर अमल करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करेगी। बर्बर हमले की शिकार छात्रा को निर्भया नाम दिया गया था। उसने 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीकोर्टमोदी सरकारअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह