लाइव न्यूज़ :

AIMIM के यूपी चीफ शौकत अली ने कहा, "हम मुसलमान तीन औरतों से निकाह करके उन्हें बराबरी का दर्जा देते हैं, जबकि वो एक को शादी करके घर में रखते हैं और तीन को बाहर रखते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2022 22:39 IST

यूपी एआईएमआईएम चीफ शौकत अली ने कथित तौर पर कहा कि वो (हिंदू) घर में एक पत्नी रखते हैं और बाहर अवैध रूप से औरतों के साथ संबंध रखते हैं। जबकि मुसलमान तीन आरतों से निकाह करता है और तीनों को बराबरी का दर्जा देता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एआईएमआईएम चीफ शौकत अली ने हिंदू विवाह और मुस्लिम निकाह पर दिया विवादित बयान शौकत अली ने कहा कि वो (हिंदू) एक से शादी करके घर में रखते हैं और तीन बाहर रखते हैं जबकि मुसलमान तीन औरतों से निकाह करता है तो तीनों को समाज में बराबरी का दर्जा देता है

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के यूपी प्रमुख शौकत अली ने अपने उस विवादित बयान पर सफाई पेश की है, जिसमें उन्होंने कथिततौर पर कहा था कि वो (हिंदू) घर में एक पत्नी रखते हैं और बाहर अवैध रूप से औरतों के साथ संबंध रखते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न घर की औरत के साथ वफादारी निभाते हैं और न बाहर की औरतों की इज्जत का ख्याल रखते हैं। उनसे बेहतर तो हम (मुसलमान) ही हैं, जो तीन औरतों से निकाह करके भी उन्हें बारबरी का दर्जा देते हैं और सभी पत्नियों से पैदा होने वाले बच्चों का नाम भी राशन कार्ड में दर्ज करवाते हैं।

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी कमान संभाल रहे शौकत अली के इस बयान में यूपी की सियासत में भारी बवाल खड़ा कर दिया। यूपी भाजपा ने शौकत के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे माफी की मांग की। वहीं विवादास्पद बयान पर फंसते हुए अब शौकत अली ने यू-टर्न ले लिया है और बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

शौकत ने मामले को शांत करने के लिए कहा, "अगर हम 2 महिलाओं से शादी करते हैं तो भी हम उन्हें समान सम्मान देते हैं। कुछ लोग एक शादी करते हैं लेकिन बाहर भी 3 पत्नियां रखते हैं और इस बात को समाज से छुपाते हैं। मैं सिर्फ ऐसे आदमियों की बात कर रहा था। मैंने 'हिंदू' का जिक्र नहीं किया और मेरा इरादा किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।"

मालूम हो कि शौकत अली ने हिजाब और मदरसे समेत मुस्लिम समुदाय से जुड़े तमाम मुद्दों पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा जब-जब कमजोर होती है, वो मुस्लिमों के मुद्दों को उठाते हुए उसके जरिये समाज में ध्रुवीकरण करती है और उसी के आधार पर हिंदुओं को गोलबंद करके ये लोग वोट पाते हैं।

बुर्के के सवाल पर शौतक अली ने कहा कि देश में सब कुछ भाजपा के हिसाब से तय नहीं होगा। वो कौन होते हैं यह तय करने वाले कि देश में कौन क्या पहनेगा। यह देश संविधान से चलेगा। यहां की आवाम से चलेगा। बीजेपी ऐसे मुद्दों को उठाकर वोटों का ध्रुवीकरण करती है और देश तोड़ने की साजिश कर रही है।

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए