लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'इंडिया' की जीत बताते हुए कहा, "संसद में आने वाले दिन बेहद नाटक भरे होंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 07:17 IST

तृणमूल नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया सिन्हा ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि आने वाले दिनों में संसद में बहुत नाटक होगाशत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'इंडिया' की जीत बताया

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जानमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। फिल्मी दुनिया से लेकर सत्ता के गलियारों में बिहारी बाबू के नाम से पहचाने जाने वाले सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जनता के मन में एक फिर लोकतंत्र को लेकर विश्वास बहाल हुआ है और जनता पहले की तुलना में अधिक मजबूत होकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के खेमें में लामबंद होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तृणमूल नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों का न्याय व्यवस्था में विश्वास एक बार फिर बहाल हुआ है। यह 'इंडिया' गठबंधन की जीत है। संसद में आने वाले कुछ दिन बेहद नाटक भरे होंगे"

शत्रुघ्न सिन्हा अपने इस बयान में नाटक की बात मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में कह रहे थे। सिन्हा के पूर्व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्यायपालिका की जीत बताया था।

ममता बनर्जी कहा था, "मैं राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के फैसले से खुश हूं। ये हमारी मातृभूमि के लिए एकजुट होकर लड़ने और जीतने के इंडिया गठबंधन के संकल्प को और मजबूत करेगा, न्यायपालिका की जीत है।"

ममता बनर्जी के अलावा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के एक अन्य सहयोगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कोर्ट के फैसला का स्वागत करते हुए कहा था, "सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है. बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।"  

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाराहुल गांधीसुप्रीम कोर्टभारतममता बनर्जीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप