लाइव न्यूज़ :

'क्षमावीर' को क्षमा मांगनी होगी, पश्चाताप करना होगा और अग्निपथ को वापस लेना होगाः शत्रुघ्न सिन्हा

By अनिल शर्मा | Updated: June 21, 2022 09:13 IST

अग्निपथ योजना को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश बेरोजगार देश बन चुका है। ऐसे में युवाओं के लिए आप चार साल की यह स्‍कीन लाए हैं। चार साल बाद बाकी 75 फीसदी लोग कहां जााएंगे। और बाकी के 25 प्रतिशत कहीं आपके अपने, रिश्तेतार, पार्टी के तो नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सरकार ने किसान बिल को लेकर भी यही बातें की थी आखिर में वापस लेना पड़ाहिंसक प्रदर्शनों को लेकर शत्रुघ्न ने कहा कि इसका मैं समर्थन नहीं करता इस योजना को लागू करने से पहले न विचार हुआ, न सहमति हुई  और न ही विशेषज्ञ की राय ली गईः शत्रुघ्न

मुंबईः फिल्म अभिनता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार की नई सेना भर्ती योजना 'अग्निपथ' को नुकसानदायक बताया है। शत्रुघ्न ने कहा कि इस योजना को लागू करने से पहले न विचार हुआ, न सहमति हुई  और न ही विशेषज्ञ की राय ली गई।

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि इस पर सालों राय मशविरा हुआ। अगर हुआ तो यह दिखना भी चाहिए। न्याय से ज्यादा जरूरी है उसको होते हुए दिखना भी चाहिए। अभिनेता ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि ऐसी योजना लाई गई जिसने युवाओं का दिल तोड़ दिया। 

शत्रुघ्न ने किसान बिल का जिक्र करते हुए कहा किसरकार ने किसान बिल (कानून) के बारे में कहा था कि यह वापस नहीं होगा लेकिन आखिरकार उसे वापस लेना पड़ा। सरकार को अग्निपथ योजना को भी वापस लेना होगा। 'क्षमावीर' को क्षमा मांगते हुए, पश्‍चाताप करते हुए योजना को वापस लेना होगा। 

वहीं अग्निपथ को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि "विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और विरोध प्रदर्शन में हर्ज नहीं है लेकिन जहां तक हिंसा का सवाल है, मैं इसका समर्थन नहीं करता। देश में प्रदेशों में शांति स्‍थापना हो, यह जरूरी है।"

अभिनेता ने कहा कि देश बेरोजगार देश बन चुका है। ऐसे में युवाओं के लिए आप चार साल की यह स्‍कीन लाए हैं। चार साल बाद बाकी 75 फीसदी लोग कहां जााएंगे। और बाकी के 25 प्रतिशत कहीं आपके अपने, रिश्तेतार, पार्टी के तो नहीं हैं। शत्रुघ्न ने कहा कि कहा जा रहा है कि बाकी लोगों को केंद्रीय बलों में प्राथमिकता दी जाएगी तो सवाल है कब और कितनी।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाअग्निपथ स्कीमटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए