लाइव न्यूज़ :

'फिर साबित हुआ पीएम मोदी की हर विफलता के लिए नेहरू जिम्मेदार हैं', अमेरिका में कमला हैरिस की जीत के बहाने शत्रुघ्न सिन्हा ने कसा तंज

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2020 14:10 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस की सफलता पर उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने इस जीत के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है। कमला हैरिस अमेरिका की अगली उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कमला हैरिस की सफलता के बहाने शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा तंजकभी बीजेपी के साथ रहे शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर पीएम मोदी की आलोचना करते रहे हैं

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद दुनिया भर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन का अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। भारत के लिए भी ये खास लम्हा है क्योंकि भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की अगली उप-राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। पहली बार भारतीय मूल की कोई महिला अमेरिका में इस शीर्ष पद पर जगह बनाएगी। 

कमला हैरिस की इसी सफलता के बहाने शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कई सालों तक बीजेपी से साथ रहे शत्रुघ्न सिन्हा अब पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। कई मौकों पर वे पीएम मोदी की मुखर आलोचना करते हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक बार फिर ये साबित हुआ है कि 'नेहरू जी ही मोदी जी की सभी विफलताओं की वजह हैं।'   

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, 'अगर नेहरू जी के संयुक्त सचिव पीवी गोपालन ने अपनी बेटी श्यामला को बर्कले में पढ़ने के लिए नहीं भेजा होता तो वहां उनकी शादी नहीं होती और उन्होंने कमला हैरिस को जन्म नहीं दिया होता, जिन्होंने जो बाइडन के साथ मिलकर मोदी दी के विजन 'अब की बार ट्रंप सरकार' को हरा दिया। ये एक और सबूत है कि नेहरू जी ही मोदी जी की सभी विफलताओं की वजह हैं।'

शत्रुघ्न ने कमला हैरिस को जीत की बधाई देते हुए एक और तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस के साथ कैंपेन में शामिल युवा टीम में उनकी भतीजी प्रीता सिन्हा भी अहम हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि प्रीता उनके बड़े भाई लखन सिन्हा की बेटी हैं और कमला हैरिस के लिए इस कैंपेन में काफी काम कर रही थीं।

बता दें कि जो बाइडन की जीत की खबर भारतीय समय के अनुसार शनिवार देर रात आई। इससे पहले तीन दिनों तक मामला फंसा हुआ था और एक समय इस चुनाव के परिणाम को लेकर कई तरह की आशंकाएं लगाई जा रही थी।

बहरहाल डोनाल्ड ट्रंप ने अभी भी हार नहीं मानी है और चुनाव प्रकिया में गड़बड़ी के अपने आरोपों पर कायम हैं। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में कहा कि उन्हें 7.1 करोड़ से अधिक वैध वोट मिले हैं और वे ही विजेता हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान हुए थे। अमेरिकी संविधान के अनुसार बाइडन जनवरी में राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण करेंगे।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदीकमला हैरिसजो बाइडनजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया