लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' कथन पर तीखा व्यंग्य, बोले- "लगता है कि वो गोमांस के बारे में कहते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2023 13:42 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भ्रष्टाचार के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कभी-कभी तो मुझे ऐसा लगता है कि 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' की बात वो गोमांस के संदर्भ में करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर का भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला थरूर ने पीएम मोदी द्वारा कहे 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' के कथन पर उठाया सवाल शशि थरूर भाजपा के 8 नेताओं की सूची जारी की, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कथित शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी के बीच भ्रष्टाचार से मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। शशि थरूर ने भाजपा संबंधित कुछ नेताओं के नाम की सूची जारी करते हुए पीएम मोदी द्वारा कहे 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' के कथन पर सवाल खड़ा किया है।

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा के सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो बात 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' की करते हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि उसका अर्थ क्या है। कभी-कभी तो मुझे ऐसा लगता है कि 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' की बात वो गोमांस के संदर्भ में करते हैं।"

इसके साथ ही शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भ्रष्टाचार को मिटाने संबंधी बात पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए भाजपा में शामिल उन 8 नेताओं के नाम की लिस्ट जारी की है, जो भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

थरूर की लिस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित सुवेंदु अधिकारी, भावना गवली, यशवंत जाधव, यामिनी जाधव, प्रताप सरनाइक और नारायण राणे का नाम शामिल है।

शशि थरूर के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हाल में हिंडनबर्ग-अडानी समूह विवाद में संयुक्त संसदीय समिति की जांच की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' के नारे पर सवाल उठाते हुए भाजपा से प्रश्न किया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' की बात करते थे। क्या 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' एक जुमला था?

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेहेमंत विश्व शर्माबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर