लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन बिल पर शशि थरूर का BJP पर तंज, मोदी के कई मंत्री ये साबित नहीं कर सकते कि वह कौन हैं, उनके पास बर्थ सर्टिफिकेट भी नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 15:59 IST

अमित शाह पर तंज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर अपनी राय रखी।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी कैबिनेट के कई ऐसे मंत्री हैं, जो ये साबित नहीं कर सकते कि आखिर वह हैं कहां। उनके पास जन्म-प्रमाणपत्र भी नहीं है। शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने तो एक केस भी दाखिल किया है कि उनके जन्म प्रमाण-पत्र में लिखा हुआ जन्म तिथी और अधिकारिक दस्तावेज से अलग है। हमारे भारत में यह समस्या है, यहां रिकॉर्ड बहुत गलत तरीके से रखा हुआ। देश में कई ऐसे पिछड़े इलाके हैं, जिनके पाक  जन्म प्रमाण-पत्र नहीं है। 

अमित शाह पर तंज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। देश में कोई भी मुद्दा हो अमित शाह हर बात का आरोप कांग्रेस और पूर्व प्रधानंमत्री नेहरू पर लगा देते हैं। शशि थरूर ने यह तंज नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान किया। 

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

किसे-किसे मिले इस बार अवॉर्ड

लोकसभा

-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- मुलायम सिंह यादव-सर्वश्रेष्ठ सांसद-  सौगत राय-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- सुप्रिया सुले- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - भारती प्रवीण पवार

राज्यसभा

-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-  मनमोहन सिंह-सर्वश्रेष्ठ सांसद-तिरुचि शिवा-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- विप्लव ठाकुर- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - कहकशां परवीन

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सशशि थरूरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनागरिकता (संशोधन) विधेयक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील