लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'शशि थरूर अंग्रेज आदमी हैं', गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कांग्रेस नेता के लिए कहा

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2024 18:05 IST

थरूर पर पलटवार करते हुए गोरखपुर से बीजेपी सांसद ने कहा, ''शशि थरूर 'अंगरेज़ आदमी' हैं। हम छुट्टियों में मनाली और शिमला जाते हैं, वे चुनाव के दौरान भारत आते हैं। वे न तो देश को जानते हैं और न ही इसके गांवों को। वे नहीं जानते इस पसीने को जानो।"

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने कांग्रेस के साथी सांसद शशि थरूर की भविष्यवाणी पर किया था पलटवारजिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि BJP के लिए लोकसभा चुनाव में 300 सीटों को पार करना भी मुश्किल होगाभाजपा उम्मीदवार ने कहा, हम छुट्टियों में मनाली और शिमला जाते हैं, वे चुनाव के दौरान भारत आते हैं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को कांग्रेस के साथी सांसद शशि थरूर की भविष्यवाणी को लेकर उन पर निशाना साधा, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में 300 सीटों को पार करना भी मुश्किल होगा। थरूर पर पलटवार करते हुए गोरखपुर से बीजेपी सांसद ने कहा, ''शशि थरूर 'अंगरेज़ आदमी' हैं। हम छुट्टियों में मनाली और शिमला जाते हैं, वे चुनाव के दौरान भारत आते हैं। वे न तो देश को जानते हैं और न ही इसके गांवों को। वे नहीं जानते इस पसीने को जानो।"

रवि किशन पूर्वी यूपी के शहर गोरखपुर से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता से नेता बने ने समाजवादी पार्टी के राम भुवाल निषाद को हराया था। मंगलवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने दावा किया कि 4 जून को लोकसभा नतीजे आने के बाद आधा दर्जन विपक्षी दलों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।

किशन ने कहा, "आप 4 जून को देखेंगे कि इन 26 पार्टियों को हार का सामना करना पड़ेगा। उनमें से आधा दर्जन से अधिक का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।" उन्होंने कहा, विपक्ष चाहता है कि देश शरीयत के आधार पर चले लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। देश बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान के अनुसार चलेगा।”

किशन ने कहा, जिन्होंने भाजपा में आने से पहले 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से चुनाव लड़ा था, "मैं वादा करता हूं कि संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी (अगर भाजपा जीतती है)... कांग्रेस निश्चित रूप से संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है।'' 

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद ने एएनआई को बताया था, ''उनके लिए 300 सीटें पार करना भी मुश्किल होगा...पांच चरणों के चुनाव के बाद हम देख रहे हैं कि लोग सरकार से नाराज हैं क्योंकि बेरोजगारी, महंगाई है...कांग्रेस पहले से बेहतर स्थिति में होगी। हमें उत्तर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024रवि किशनशशि थरूरगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील