लाइव न्यूज़ :

Sharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में 6 स्वर्ण पदक और एशियाई में 2 कांस्य?, चेन्नई में डेब्यू और अंतिम पारी चेन्नई में?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2025 14:54 IST

Sharath Kamal final rally: भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

Open in App
ठळक मुद्देSharath Kamal final rally: परिवार और करीबी दोस्त लगभग तीन सप्ताह बाद उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उपस्थित होंगे।Sharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किये।Sharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड नायाब बना हुआ है। उन्होंने पांच संस्करणों में 13 पदक जीते हैं।

Sharath Kamal final rally: भारत के सबसे मशहूर पैडलर अचंता शरथ कमल ने टेबल टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है और चेन्नई में होने वाला आगामी डब्ल्यूटीटी (वर्ल्ड टेबल टेनिस) स्टार कंटेंडर उनका आखिरी मैच होगा। कमल ने 10 बार के राष्ट्रीय एकल चैंपियन बने। 42 साल की उम्र में पांच बार के ओलंपियन दुनिया में सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय हैं। इस समय रैंकिंग में 42वें नंबर पर है। भारतीय पुरुष खिलाड़ी मानव ठक्कर से 18 स्थान ऊपर हैं। यह सबसे बड़ी बात है कि उनका परिवार और करीबी दोस्त लगभग तीन सप्ताह बाद उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उपस्थित होंगे।

विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जायेगा। 42 वर्ष के शरत कमल ने कहा ,‘मैंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा। यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।’ शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किये।

पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेलने वाले इस दिग्गज ने कहा ,‘मैंने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं। ओलंपिक पदक मैं नहीं जीत सका।’ उन्होंने कहा ,‘उम्मीद है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा।’ राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड नायाब बना हुआ है। उन्होंने पांच संस्करणों में 13 पदक जीते हैं।

टॅग्स :टेबल टेनिसSharath Kamalचेन्नईChennai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?