लाइव न्यूज़ :

Watch: तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना ‘शर्मनाक’- वरुण गांधी ने वीडियो शेयर कर सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 12:45 IST

वरुण गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में यह आरोप लगाया कि सरकार राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर कर रही है और ऐसे में उनसे 20 रुपए के झंडे को खरीदने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। वरुण गांधी ने राशनकार्ड धारकों से जबरन 20 रुपए के तिरंगे खरीदवाने को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार वरुण गांधी भाजपा पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर निशाना साध चुके है। इस बार उन्होंने राशनकार्ड धारकों के पक्ष में होकर बयान दिया है और एक वीडियो ट्वीट के जरिए बीजेपी को घेरा है। 

वरुण गांधी ने क्या ट्वीट किया

पीलीभीत से सांसद गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तो तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले में उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।’’ 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘‘हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।’’ 

राशन के लिए 20 रुपए के तिरंगे खरीदने को किया जा रहा है मजबूर-वरुण गांधी

इस वीडियो में कुछ राशनकार्ड धारकों को यह शिकायत करते हुए देखा जा रहा है कि उन्हें 20 रुपए में तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए भाजपा भी अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और कृषि सहित विभिन्न मुद्दों पर वरुण गांधी पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। 

टॅग्स :वरुण गांधीBJPहर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीवायरल वीडियोभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप