लाइव न्यूज़ :

Shaheen Bagh विरोध का मंच नहीं, टुकड़े-टुकड़े गैंग का अड्डा है: रविशंकर प्रसाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 14:23 IST

उन्होंने कहा कि शाहीन वह जगह है जहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे खड़े रहते हैं। जहां पर बच्चों की मासूमियत का छलावा देते हुए उनसे प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकानून मंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम बहुत कौतुहल का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग कोई जगह नहीं बल्कि विचार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का कोई जगह नहीं है बल्कि यह मोदी विरोधी लोगों का अड्डा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का भी अड्डा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां मासूमों के मन में लोगों के लिए जहर भरा जाता है।

उन्होंने कहा कि शाहीन वह जगह है जहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे खड़े रहते हैं। जहां पर बच्चों की मासूमियत का छलावा देते हुए उनसे प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जाता है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA)को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि यह विरोध CAA का नहीं है, ये नरेन्द्र मोदी जी का विरोध है। हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी कि नागरिकता नहीं छिनता। उन्होंने कहा कि इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और रहेगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं। मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं।

रविशंकर का कांग्रेस पर हमला

कानून मंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम बहुत कौतुहल का विषय बना हुआ है। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना। मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा।अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसाददिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील