लाइव न्यूज़ :

Shahdara Vidhan Sabha Result: शहादरा से AAP के रामनिवास गोयल जीते, बीजेपी से रहा कड़ा मुकाबला

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 17:44 IST

Shahdara Vidhan Sabha Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देAAP ने शहादरा सीट से रामनिवास गोयल को मैदान में उतारा था और उन्होंने फिर एक बार जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामनिवास गोयल ने बीजेपी को 5 हजार, 294 वोटों के अंतर से हाराया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के आज नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हाई प्रोफाइल शाहदरा विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सीट से रामनिवास गोयल को मैदान में उतारा और उन्होंने फिर एक बार जीत दर्ज की है। रामनिवास गोयल दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष भी थे। आप ने उन्हें शाहदरा विधानसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार बनाया था।आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामनिवास गोयल ने बीजेपी को 5 हजार, 294 वोटों के अंतर से हाराया। उन्हें कुल 61 हजार, 808 वोट मिले, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार संजय गोयल को 56 हजार, 416 वोट मिले। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार रामनिवास गोयल को 58 हजार, 523 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी रही थी। बीजेपी को 46 हजार, 792 वोट मिले थे। आप और बीजेपी के बीच टक्कर देखने को मिली थी।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई 62.59% वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

दिल्ली चुनावः 70 सीटों में से 58 सामान्य श्रेणी की

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है, जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए