लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को शफीकुर्रहमान बर्क ने मुसलमानों पर किया जाने वाला जुल्म बताया, कहा- देश का निजाम ठीक नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 14:42 IST

24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज के सुलेमसराय में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल की हत्या की घटना के बाद से पुलिस और प्रसाशन दोनो एक्शन में हैंअतीक अहमद के करीबी सफदर अली के मकान पर बुलडोजर चलाया जा चुका है बुलडोजर कार्रवाई को शफीकुर्रहमान बर्क ने बताया मुसलमानों पर किया जाने वाला जुल्म

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या की घटना के बाद से पुलिस और प्रसाशन दोनो एक्शन में हैं। इस मामले में माफिया अतीक अहमद के करीबी सफदर अली के मकान पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। उमेश पाल की हत्या में शामिल रहे दो और आरोपी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम मोहम्मद के घर पर भी जेसीबी चलेगी। पीडीए के अधिकारियों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। उमेश पाल की हत्या के दौरान गुड्डू मुस्लिम को वीडियो में झोले से बम निकालकर चलाते हुए देखा गया था। 

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को मुसलमानों पर किया जाने वाला जुल्म बताया है। सपा सांसद ने पुलिस पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है।

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "सरकार का मतलब होता है, लोगों को महफूज रखना। जिंदगी महफूज है तो निजाम ठीक और जिंदगी अगर महफूज नहीं तो निजाम ठीक नहीं। इस सरकार में हत्याएं हो रही हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है। बेटियों के साथ भी क्राइम हो रहा है। सबसे ज्यादा जुल्म मुसलमानों के साथ हो रहा है।  बात-बात पर गोली मारने की घटनाएं हो रही है।  देश का निजाम बिल्कुल ठीक नहीं है।"

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज के सुलेमसराय में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा।  शफीकुर्रहमान बर्क ने योगी आदित्यनाथ के इस बयान को भी असंसदीय बताया था कहा था कि मुख्यमंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। इससे उनका गुरूर झलकता है। 

बता दें कि आज प्रयागराज में जिन दो आरोपियों  गुड्डू मुस्लिम और गुलाम मोहम्मद के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है वह दोनो फिलहाल फरार हैं। हालांकि प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि  बिना नक्शा पास कराए दोनों ने मकान का निर्माण किया था। इस वजह से उनके घर ध्वस्त किए जाएंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशप्रयागराजसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया