लाइव न्यूज़ :

एसएफआई ने पश्चिम बंगाल में उच्चतर माध्यमिक और स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 11:27 IST

Open in App

कोलकाता, चार अगस्त स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने इस साल पश्चिम बंगाल में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में 100 फीसदी छात्रों के उत्तीर्ण होने पर उच्चतर माध्यमिक और स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग की है।

एसएफआई माकपा की छात्र शाखा है। एसएफआई के महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने से उच्चतर माध्यमिक स्कूलों एवं कॉलेज-विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाना आवश्यक हो गया है।

एसएफआई ने छात्रों के टीकाकरण के बाद सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष अध्ययन की आंशिक रूप से शुरुआत की अपनी मांग भी दोहरायी।

एसएफआई प्रदेश समिति के सदस्य शुभजीत सरकार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल के अनुभव से पता चलता है कि छात्रों का एक बड़ा वर्ग स्मार्टफोन या टैब का खर्च नहीं उठा सकता है जो ऑनलाइन कक्षाओं और सेमेस्टर परीक्षाओं में भाग लेने के लिए आवश्यक है और परिसर में प्रत्यक्ष कक्षाएं ही इसका एकमात्र समाधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता