लाइव न्यूज़ :

पिता-पुत्री के संबंधों में यौन अपराध अनैतिकता की पराकाष्ठा: दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक पिता को उसकी बेटी के यौन उत्पीड़न के लिए दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा और कहा कि पिता-पुत्री के संबंधों में यौन अपराध अनैतिकता की पराकाष्ठा है तथा इससे पूरी गंभीरता से निपटा जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने कहा कि परिवार के नजदीकी रिश्तों के साथ किए गए अपराध में ''पाप का भाव'' निहित होता है और एक मासूम बच्चे के खिलाफ की गई यौन हिंसा किसी भी मामले में घिनौना कृत्य है।

पीठ ने कहा कि पीड़िता के पिता की मिलीभगत से तथाकथित चाचा द्वारा किए गए आपराधिक कृत्य, यौन उत्पीड़न से कहीं अधिक थे तथा पीड़िता के लिए आघात का कारण बने जो बहुत लंबे समय तक बरकरार रह सकता है।

अदालत ने कहा कि अभियोजन के रुख से ये स्पष्ट है कि पीड़िता के पिता ने ''जानबूझकर और इरादतन'' मामले के सह-आरोपी चाचा को पीड़िता तक पहुंच उपलब्ध करायी।

अदालत ने पिता की उम्रकैद की सजा बरकरार रखते हुए कहा, ''हमारे विचार से, यह पिता के खिलाफ भादंसं की धारा 34 (साझा इरादा) के तहत कार्रवाई के लिए पर्याप्त है और यह आवेदक ए-2 (चाचा) द्वारा किए गए सभी कृत्यों के लिए जिम्मेदार बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी