लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल मामला: 'प्रज्वल रेवन्ना ने मेरी मां का रेप किया, वीडियो कॉल पर मुझे कपड़े..', पुलिस से महिला ने बताई आपबीती

By आकाश चौरसिया | Updated: May 13, 2024 16:11 IST

सेक्स स्कैंडल मामला: अपहरण और रेप के मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक और महिला ने पुलिस द्वारा गठित एसआईटी से बताया कि मां के साथ यौन उत्पीड़न किया और उससे वीडियो कॉल पर महिला से कपड़े उतारने के लिए कहता था।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्स स्कैंडल मामला: महिला ने SIT से बताया कि प्रज्वल रेवन्ना ने मां के साथ रेप कियासेक्स स्कैंडल मामला: इसके साथ उन्होंने कहा, 'उनके साथ वीडियो कॉल पर..'सेक्स स्कैंडल मामला: मामले पर कई महिलाएं मुखर होते हुए सामने आकर अपनी बात रख रही हैं

सेक्स स्कैंडल मामला: पिछले कुछ सालों में कई महिलाओं के साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब हासन क्षेत्र की महिलाएं मुखर होती जा रही हैं। हाल में सामने आई महिला ने कर्नाटक पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को विस्तार से गवाही दी और प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने चार से पांच साल पहले अपने बेंगलुरु आवास पर उसकी मां के साथ रेप किया था। 

इसके अलावा, महिला ने दावा किया कि हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने उसे अपने वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए हेरफेर किया, वीडियो कॉल के दौरान सांसद उसे अपने कपड़े उतारने के लिए कहता था और ऐसा न करने पर उसकी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। 

महिला ने मीडिया को कहा, “वह (प्रज्वल) मुझे फोन करता था और अपने कपड़े उतारने के लिए कहता था। वह मेरी मां के मोबाइल पर कॉल करता था और मुझे वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए मजबूर करता था। जब मैंने इनकार कर दिया, तो उसने मुझे और मेरी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी''।

पीड़िता ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने उनके पिता की नौकरी छीनने की धमकी देकर उनकी मां के साथ बलात्कार किया। परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसके पिता को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि HD रेवन्ना ने उसकी मां का भी यौन उत्पीड़न किया था।

उसने आरोप लगाते हुए आगे बताया कि वह (मेरी मां) चार से पांच महीने में केवल एक बार घर आती थीं। उसे इतना परेशान किया जाता था कि वह हमें देर रात करीब 1 या 2 बजे ही फोन करती थी। वह हमसे कम ही बात करती थी। उन्होंने मेरी मां के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया और मेरे पिता के साथ मारपीट की।

महिला ने उन खबरों की पुष्टि की है कि प्रज्वल रेवन्ना फल देने के बहाने सभी महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न करता था। उसने आगे कहा, "हां, यह सच है कि रेवन्ना फल देने के बहाने महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न करता था, जबकि प्रज्वल मेरी मां के साथ बलात्कार करता था। अब तक, केवल तीन लोगों ने सामने आकर इन घटनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है। ' उन्होंने इन अत्याचारों के बारे में बात नहीं की। उनके साथ यौन दुर्व्यवहार भी किया गया''।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम