लाइव न्यूज़ :

टिकट मांगने पर बुजुर्ग टीटीई को एसआई समेत 5 पुलिसकर्मियों ने लात-घूसों से मारा, महिलाओं ने बचाई जान, पीड़ित का रोते हुए वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2022 14:05 IST

वायरल वीडियो में रोते हुए टीटीई को कहते सुना जा सकता है, दारोगा ने गाड़ी में मेरे साथ गाली गलौज किया। मैं उस बात को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ते हुए CE1 में गया जहां 5 पुलिसकर्मियों ने मेरी पिटाई की और ट्रेन से बाहर खींच कर ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित टीटीई ने कहा कि दारोगा की सीट नहीं थी जिसके लिए उनसे बहस हो गई थीबुजुर्ग टीटीई ने कहा कि टिकट पूछने को लेकर दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों ने गालियां दी फिर पिटाई कीवहीं आरोपी दारोगा ने उल्टे पीड़ित पर मारपीट का आरोप लगाया है

पटनाः पटना-मोकामा रेलखंड के बख्तियारपुर स्टेशन के पास डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी में टिकट जांच रहे एक बुजुर्ग टीटीई की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना 5 जुलाई की है। टीटीई दिनेश कुमार सिंह रोज की तरह ट्रेन संख्या 13402 डाउन भागलपुर में टिकट चेक कर रहे थे। इसी दौरान टिकट ना होने पर बख्तियारपुर रेल थानाध्यक्ष से उनकी तू-तू-मैं-मैं हुई जिसके बाद रेल पुलिस के जवानों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित टीटीई को रोते-बिलखते देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में रोते हुए टीटीई को कहते सुना जा सकता है, दारोगा ने गाड़ी में मेरे साथ गाली गलौज किया। मैं उस बात को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ते हुए CE1 में गया जहां 5 पुलिसकर्मियों ने मेरी पिटाई की और ट्रेन से बाहर खींच कर ले गए। बुजुर्ग टीटीई ने आगे बताया कि मैं रोने लगा। वहां महिलाओं से हाथजोड़कर मदद मांगी तब उन्होंने मेरी सुरक्षा की। उस कोच में मेरी मदद किसी ने नहीं की। 

वायरल वीडियो में पीड़ित ट्रेन में ही एक पुलिसकर्मी से हाथ जोड़कर विनती करता दिख रहा है। वह बताता है, मैं टिकट चेक करने गया। उनका सीट नहीं था। मैंने उनसे कहा कि आपकी सीट नहीं है, जिसकी है आएगा तो उठना पड़ेगा। इतना ही उनको कहा। इसके बाद मेरे साथ गाली गलौज शुरू कर दी। मैं अपनी उम्र का ख्याल रखते हुए अगले कोच में चला गया। वहां टिकट चेक करने के दौरान वे वहां आए और मेरी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़ित टीटीई कहता है कि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। उसे पेट में लात-घूसों से मारा गया। 

बता दें, टीटीई की पिटाई के बाद ट्रेन में हंगामा होने लगा। ट्रेन के रुकते ही बाढ़ ओपी ओकी के जवान ट्रेन में पहुंचे और पीड़ित से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। इधर हंगामे की वजह से ट्रेन बाढ़ स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रही जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

उधर, आरोपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उल्टे बुजुर्ग टीटीई पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी देते हुए रेल ओपी प्रभारी ने बताया कि बाढ़ जीआरपी में किसी तरह का कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि एक आवेदन बाढ़ स्टेशन थानाध्यक्ष के नाम से लिखा हुआ है।

 

टॅग्स :बख्तियारपुरवायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस