लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Rains: भारी बारिश को लेकर गुरुवार को भी हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिले रेड अलर्ट पर, अब तक 38 पेड़ गिरे

By आजाद खान | Updated: July 27, 2023 08:29 IST

बता दें कि बुधवार की सुबह को हैदराबाद में उतनी बारिश नहीं हुई थी लेकिन तेज हवाएं काफी चली थी जिससे 38 पेड़ गिर गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में बुधवार को जमकर बारिश हुई थी और यह रेड अलर्ट पर भी था। ऐसे में आज भी यहां को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।केवल हैदराबाद ही नहीं बल्कि सात और जिले को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हैदराबाद: भारत मौसम विज्ञान विभाग, हैदराबाद ने गुरुवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गुरुवार को तेलंगाना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और यहां पर बारिश की संभावना जताई है। 

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने नए कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण बुधवार को तेलंगाना में भारी बारिश हुई है। ऐसे में इस बारिश के कारण कम से कम 12 अन्य जिलों जैसे वारंगल, मुलुगु, खम्मम, जनगांव, महबूबाबाद, आदिलाबाद में रात 11 बजे तक एक या अधिक मंडलों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है जिससे गोदावरी बेसिन में बाढ़ की चिंता बढ़ गई है।

बुधवार को हुई थी जमकर बारिश

विभाग ने बताया कि बुधवार को कोठागुडेम जिले के काराकागुडेम में सबसे अधिक 326 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को बारिश को लेकर हैदराबाद रेड अलर्ट पर था और रात 9 बजे तक कम दबाव का असर जीएचएमसी सीमा पर भारी बारिश के साथ दिखना शुरू हो गया था।

रात 10 बजे तक टॉलीचौकी में 60.8 मिमी बारिश हुई है जो सीमा में सबसे अधिक है। उधर आईएमडी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात भर में 100 मिमी तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बुधवार की सुबह को हैदराबाद में उतनी बारिश नहीं हुई थी लेकिन तेज हवाएं काफी चली थी जिसके कारण 38 पेड़ गिर गए थे। 

गुरुवार को भी इन जिलों में हो सकती है बारिश

आईएमडी ने गुरुवार को भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि गुरुवार को तेलंगाना के कामारेड्डी, खम्मम, मेडक, नलगोंडा, सनारेड्डी, सूर्यापेट और विकाराबाद के साथ हैदराबाद में वर्षा हो सकती है। 

बारिश को देखते हुए इससे पहले साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र के आईटी कंपनियों के लिए उनके ऑफिस बंद करने के अलग-अलग समय तय किया था। अब ट्रैफिक पुलिस ने इस तय समय को एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। 

टॅग्स :हैदराबादमानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार