लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता की मृत्यु के बाद योगी सरकार की कार्रवाई, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, सात हुए सस्पेंड

By भाषा | Updated: December 9, 2019 07:32 IST

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मौत को संज्ञान में लेते हुए सात पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है।योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिसवालों पर कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मौत को संज्ञान में लेते हुए सात पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिसवालों पर कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी नेकहा, ‘‘उन्नाव के बिहार पुलिस थाने के एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी के साथ ही छह अन्य पुलिस कर्मियों को बलात्कार पीड़िता की मौत के सिलसिले में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।’’

यह घटनाक्रम 23 वर्षीय पीड़िता का रविवार को उसके गृह गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद आया है। पीड़िता को उसके परिवार के खेतों में दफनाया गया जहां उसके पूर्वजों की भी कब्रें हैं। 

बता दें, उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता के परिवार ने लखनऊ मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया। इससे पहले पीड़िता के परिजन ने कहा था कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते। वहीं, अंतिम संस्कार में मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण के अलावा मेश्राम तथा अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए। बताया गया है कि परिजनों को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास के साथ ही सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एअरलिफ्ट कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउन्नाव गैंगरेपरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए