लाइव न्यूज़ :

पांच विभागों की सात योजनाएं राज्य के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:51 IST

Open in App

जयपुर, 20 सितंबर राजस्थान में युवाओं के कौशल विकास व रोजगार से जुड़ी ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ सहित पांच विभिन्न विभागों की सात योजनाएं राज्य के प्रमुख ‘स्टेट फ्लैगशिप’ कार्यक्रम की सूची में शामिल होंगी। इस सूची में शामिल एक अन्य योजना के नाम में संशोधन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में आयोजना विभाग के एक प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

सरकारी बयान के अनुसार कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’, उच्च शिक्षा विभाग की ‘कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ और ‘देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना’, स्वायत्त शासन विभाग की ‘इंदिरा रसोई योजना’ और ‘इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना’, वन विभाग द्वारा संचालित ‘घर-घर औषधि योजना’ तथा ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ ‘स्टेट फ्लैगशिप’ कार्यक्रम में शामिल की जाएंगी।

गहलोत ने ‘स्टेट फ्लैगशिप’ कार्यक्रम सूची में शामिल चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ‘आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना’ के नाम को ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ के रूप में संशोधित करने की भी स्वीकृति दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र