लाइव न्यूज़ :

'भारत बनाम इंडिया' के मुद्दे पर मोदी सरकार को मिला बीजू जनता दल का साथ, बीजद के वरिष्ठ विधायक ने कहा- सबको भारत नाम का प्रयोग करना चाहिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 6, 2023 21:50 IST

बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ विधायक अमर प्रसाद सत्पथी ने कहा है कि देश के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हर चीज को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। बीजद नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार को एक बार फिर बीजू जनता दल का साथ मिला हैबीजद के वरिष्ठ विधायक ने कहा- सबको भारत नाम का प्रयोग करना चाहिएकहा- समय के साथ कई चीजें बदल जाती हैं

भुवनेश्वर: देश के नाम बदलने को लेकर जारी इंडिया बनाम भारत के विवाद के बीच मोदी सरकार को एक बार फिर बीजू जनता दल का साथ मिला है। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ विधायक अमर प्रसाद सत्पथी ने बुधवार को कहा देश का नाम ‘इंडिया’ के बजाय सिर्फ भारत रहने देने के प्रस्ताव पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और हर किसी को इसका समर्थन करना चाहिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से भेजे गए जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में उनका पद ‘प्रेजिडेंट ऑफ भारत’ लिखे जाने पर उपजे विवाद के बीच सत्पथी ने यह बयान दिया है। सत्पथी ने कहा, "समय के साथ कई चीजें बदल जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई जगहों के नाम बदले गए हैं। उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया। बेंगलोर और मद्रास के नाम भी बदले गए।" 

उन्होंने आगे कहा, "यहां तक कि कांग्रेस के एक सदस्य ने भी इंडिया नाम बदलकर भारत करने के लिए एक गैर सरकारी विधेयक पेश किया था, क्योंकि इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। देश के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हर चीज को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, कुछ मुद्दे गैर-राजनीतिक होते हैं। इस पर राष्ट्रीय नजरिए से विचार किया जाना चाहिए।" बीजद नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति होनी चाहिए। 

इस जारी बहस के बीच एक बार फिर ‘भारत’ नाम की वकालत करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसी संस्थाओं का नाम बदला जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ शब्द और ब्रिटिश काल से जुड़ी प्रथाएं ‘औपनिवेशिक खुमारी’ है और देश ‘नवजागरण के दौर’ में प्रवेश कर रहा है, ऐसे में इन प्रथाओं को खत्म किया जाएगा।

बता दें कि सरकार ने 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। माना जा रहा है कि इस सत्र में देश का नाम भारत करने के लिए प्रस्ताव लाया जा सकता है। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दलों के नए गठबंधन 'इंडिया' से केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार घबरा गई है इसलिए वह 'इंडिया-भारत' जैसी बातों से लोगों को भ्रमित कर रही है। 

टॅग्स :मोदी सरकारBiju Janata Dalनवीन पटनायककांग्रेसभारतसंसदBJPParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ