लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ में बंद कैदी नंबर 1449 से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद, जानिए यह किसका नंबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 13:11 IST

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पांच सितंबर को चिदंबरम को, सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में 19 सितंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउनकी जमानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है जिस पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी।चिदंबरम ने गत सोमवार को जेल में ही अपना 74वां जन्मदिन मनाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को सुबह तिहाड़ जेल पहुंचकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। सूत्रों का कहना है कि पटेल और आजाद के साथ चिदंबरम के पुत्र एवं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चिदंबरम के साथ कश्मीर, आगामी विधानसभा चुनावों और अर्थव्यवस्था की स्थिति सहित मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की है।

चिदंरबम की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब आधे घंटे चली। गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पांच सितंबर को चिदंबरम को, सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में 19 सितंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में हैं।

उनकी जमानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है जिस पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी। चिदंबरम ने गत सोमवार को जेल में ही अपना 74वां जन्मदिन मनाया। आईएनएक्स मामले में तिहाड़ की जेल नंबर-7 की सलाखों के पीछे पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम जेल की रोटी नहीं खा रहे हैं। वह जेल के विचाराधीन कैदी नंबर-1449 बने हैं। तिहाड़ जेल से उन्हें यह रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया है।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेसमोदी सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील