लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:23 IST

Open in App

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 22 दिसंबर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

राज्य के दुर्ग शहर में शिवनाथ नदी के किनारे मुक्तिधाम में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वोरा का शाम लगभग पांच बजे अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र अरविंद वोरा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक तथा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दुर्ग पहुंचकर वोरा को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले आज सुबह विशेष विमान से वोरा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से रायपुर लाया गया जहां से उन्हें कांग्रेस के राज्य कार्यालय राजीव भवन ले जाया गया। राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोरा को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वोरा के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला दुर्ग के लिए भेजा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा अन्य नेताओं ने वोरा के पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

वोरा को श्रद्धांजलि देने छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोरा को राजनीति का अजातशत्रु कहा है। सिंह ने कहा कि वोरा ऐसे नेता थे जिन्हें सभी का प्रेम और सम्मान मिला।

वहीं कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की ओर से वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वोरा ने अपने पूरे जीवन को पार्टी के प्रति समर्पित कर दिया था।

वासनिक ने कहा कि वोरा ने संगठन और सरकार में प्रत्येक स्तर पर कार्य किया है। वह मुख्यमंत्री रहे, राज्यपाल रहे, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और महासचिव भी रहे। वह सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा का 92 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक तीन दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए